
PAK vs BAN: 'ऐसा नहीं लिखा है कि हर पारी में रन बनाऊंगा', आलोचकों पर भड़के बाबर आजम
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ 26 नवंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले बाबर आजम ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि वो हर मुकाबलों में बड़ा स्कोर करें.
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में फेल हुए बाबर आजम टेस्ट सीरीज से पहले आलोचकों पर जमकर बरसे हैं. बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3 मैचों में सिर्फ 27 रन बना पाए थे. इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों में बाबर 10 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए. बाबर ने इसके पहले टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी. बाबर ने 6 मुकाबलों में से 4 में हाफ सेंचुरी जमाई थी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












