
PAK में निकाह और प्रेग्नेंसी... हैरत में डाल देगी भारतीय महिला जासूस सहमत खान की कहानी
AajTak
बॉलीवुड फिल्म राजी में एक महिला जासूस की कहानी दिखाई गई है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ये कहानी दरअसल वास्तविक है. फिल्म रिटायर्ड नेवी ऑफिसर हरिंदर सिक्का की सच्चे पात्रों पर लिखी किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित थी.
इन दिनों पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और उसके प्रेमी सचिन मीणा (Sachin Meena) के किस्से हर किसी की जुबान पर है. लेकिन इस लव स्टोरी को जासूसी के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है. यानि माना जा रहा है कि सीमा कोई पाकिस्तानी एजेंट हो सकती है जो कि जासूसी के लिए भारत आई है. हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. फिर भी इस मामले में अभी जांच जारी है. इसके लेकर सच तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन आज हम आपको भारत की उस महिला जासूस के बारे में बता रहे हैं जिसने देश के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी. इस जासूस ने एक पाकिस्तानी से शादी की, ससुराल में रही और गर्भवती भी हुई लेकिन उसका फोकस देश को खुफिया जानकारी देना ही रहा.
'कॉलिंग सहमत'
साल 2018 में आलिया भट्ट की एक फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी. 'राज़ी' फिल्म की कहानी सहमत खान जैसी बहादुर जासूस के किरदार पर थी. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यह फिल्म रिटायर्ड नेवी ऑफिसर हरिंदर सिक्का की सच्चे पात्रों पर लिखी किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित थी. यानी सहमत खान (बदला गया नाम) सचमुच में थी. आज हम आपको इसी सहमत खान की कहानी बताने जा रहे हैं. 'कॉलिंग सहमत' में सहमत की असली पहचान और ठीक लोकेशन को गुप्त रखा गया है.
आम सी लड़की थी, कोई पेशेवर जासूस नहीं
किताब के मुताबिक, कहानी शुरु होती है सन 1971 से. इंडिया-पाकिस्तान के युद्ध से पहले भारतीय सेना को एक जासूस की जरूरत थी जो पाकिस्तान के मंसूबों का पता लगा सके और दुश्मन की हरकतों पर नजर रख सके. इस काम के लिए कश्मीर के एक बिजनेस मैन ने कॉलेज ने पढ़ने वाली अपनी बेटी सहमत को राजी कर लिया. अजीब बात है कि सहमत कोई पेशेवर जासूस थी ही नहीं बल्कि वह तो बस एक आम सी लड़की थी जो देश की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकती थी.
'सहमत ने दी अहम खुफिया जानकीरियां'

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









