
PAK ने सीजफायर की गुजारिश की, उनके कई सैनिकों को बंदी बनाया... सीजफायर के बाद अफगानिस्तान का दावा
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है. दोनों देश एक-दूसरे पर हमले और आतंकियों को छिपाने का आरोप लगाते रहते हैं. 2021 में अफगानिस्तान हुकूमत पर तालिबान के कंट्रोल के बाद से तनाव और बढ़ गया है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनी है. सीमा पर ताजा झड़पों के बाद यह कदम उठाया गया है. लेकिन इस बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैनिकों को लेकर बड़ा दावा किया है.
अफगान सूत्रों के मुताबिक, अफगान सुरक्षाबलों ने डूरंड लाइन पर स्पिन बोल्डक में कई पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया. इसके साथ ही कई पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बना लिया.
अफगानी सुरक्षाबलों ने टैंकों सहित कई हल्के और भारी हथियारों के जत्थे को भी जब्त कर लिया और उन्हें अफगानी सीमा में ले गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को इन झड़पों में भारी नुकसान हुआ है. अफगान बलों ने पाकिस्तानी सेना के कब्जे से बोल्डक के गेट को भी कब्जे में ले लिया.
अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों के मुताबिक, अफगानी सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के कब्जे से स्पिन बोल्डक के गेट पर भी अपना नियंत्रण कर लिया.
तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद का कहना है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर दोनों देशों के बीच बुधवार शाम 5.30 बजे से सीजफायर लागू हो गया है. तालिबान ने अपने सुरक्षबालों से सीजफायर का पालन करने का निर्देश दिया है.
इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार शाम अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए. अफगानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल और स्पिन बोल्डक में बमबारी की है. इन हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










