
PAK के राष्ट्रपति जरदारी ने चीन के जेट फैक्ट्री का किया दौरा, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने का दिया भरोसा
AajTak
मई में भारत से पराजय के बाद पाकिस्तान अपने रक्षा उपकरणों के आधुनिकीकरण में जुटा है, जिसमें उसे सबसे अधिक सहयोग चीन से मिल रहा है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चीन के चेंगदू में AVIC विमान निर्माण कंपनी का दौरा किया, जो J-10C और JF-17 जैसे लड़ाकू विमान बनाती है.
मई महीने में हर मोर्चे पर भारत से मार खाने के बाद पाकिस्तान अपने रक्षा उपकरणों को अपग्रेड करने में जुटा है. इसमें उसका साथ दे रहे है - चीन. ऐसा मुल्क जिसके उपकरण की क्वालिटी पर संशय है. हर साल पाक लगातार चीन से नई टेक्नोलॉजी के उपकरण इंपोर्ट कर रहा है, लेकिन उसके कुछ काम नहीं आ रही है.
अब पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी चीन के दौरे पर हैं. चीन के चेंगदू स्थित स्टेट-ओनर एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (AVIC) का दौरा किया. उन्होंने बीजिंग के साथ गहरी रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता जताई.
आसिफ अली जरदारी चीन के सबसे बड़े सैन्य विमान निर्माण कंपनी का दौरा करने वाले वह पहले आसिफ अली जरदारी बन गए हैं. चीन की AVIC कंपनी ही है जो J-10C लड़ाकू विमान को बनाती है. इस लड़ाकू विमान को भारत के साथ पाकिस्तान के सैन्य टकराव के दौरान प्रमुखता मिली थी.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, आसिफ अली जरदारी ने चीन द्वारा विकसित जे-10 और युक्त रूप से विकसित JF-17 लड़ाकू विमानों की तारीफ की. साथ ही उन्होंने AVIC को चीन की तकनीकी प्रगति और पाकिस्तान-चीन स्थायी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का प्रतीक बताया.
यह भी पढ़ें: भारत से हार की शर्मिंदगी बर्दाश्त न कर सका पाकिस्तान? PCB ने अपने ही अधिकारी को कर दिया सस्पेंड

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









