
'PAK के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है', राष्ट्र के नाम संदेश में बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं सबसे पहले भारत की सेनाओं, सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं. हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है. उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज मैं हमारे देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित किया. यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला संबोधन था जिसमें उन्होंने आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई की उपलब्धियां गिनाईं और पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी रहेगी.
'ऑपरेशन सिंदूर देश की बहनों और बेटियों को समर्पित'
पीएम मोदी ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं सबसे पहले भारत की सेनाओं, सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं. हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है. उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज मैं हमारे देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं.'
'हमने सेनाओं को खुली छूट दे दी थी'
उन्होंने कहा, '22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता दिखाई थी उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था. छुट्टियां मना रहे मासूम, निर्दोष नागरिकों को उनके परिवार के सामने बेरहमी से मार डाला. ये आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा था.ये देश के सद्भाव को तोड़ने की कोशिश थी. मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ी पीड़ा थी.'
पीएम मोदी ने कहा, 'इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, सभी राजनीतिक दल एक सुर में आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए खड़े थे. हमने आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सेनाओं को पूरी छूट दे दी. आज हर आतंकी संगठन जान चुका है कि हमारे बहनों और बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










