
PAK का फिर ड्रामा... ICC मीटिंग छोड़ सकते हैं नकवी, एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा BCCI
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी घरेलू राजनीतिक कारणों से दुबई में हो रही आईसीसी बोर्ड मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते. बीसीसीआई इस मीटिंग में भारत को एशिया कप ट्रॉफी न सौंपे जाने का मुद्दा उठाने वाला है.
एशिया कप 2025 का ट्रॉफी विवाद एक बार फिर चर्चा में है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने की तैयारी में हैं. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान का एक नया ड्रामा देखने को मिला है. चर्चा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी (Mohsin Naqvi) ICC की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते हैं.
बता दें कि चार दिन की यह बैठक मंगलवार को शुरू हुई. इस बैठक में नक़वी, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं, को बीसीसीआई के नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता था क्योंकि उन्होंने फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी नहीं सौंपी थी. खिलाड़ियों ने उनके भारत-विरोधी बयानों के कारण उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Trophy: दो दिन में एशिया कप ट्रॉफी आएगी भारत, वरना BCCI लेगा मोहसिन नकवी पर एक्शन... ICC की बैठक में उठेगा मुद्दा
रिपोर्ट्स की मानें तो घरेलू मुद्दों के चलते नकवी इस बैठक से किनारा कर सकते हैं. हालांकि, पीसीबी सूत्र ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन से राजनीतिक मुद्दे उनकी उपस्थिति में बाधा डाल सकते हैं. नक़वी अपने देश में गृहमंत्री (Interior Minister) भी हैं और जय शाह के पिछले साल ICC अध्यक्ष बनने के बाद से उन्होंने किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है.
पीसीबी के एक सूत्र के अनुसार, बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारियों की बैठक में शामिल होंगे, और अगर नक़वी दुबई की यात्रा नहीं कर पाते हैं, तो 7 नवंबर को होने वाली अहम बोर्ड मीटिंग में वे पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मोहसिन नकवी को PSL टीम के मालिक ने दिखाई औकात, सरेआम फाड़ा PCB का लीगल नोटिस, VIDEO

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












