
PAK और अफगानिस्तान के बीच अब 48 घंटे का सीजफायर, कंधार एयरस्ट्राइक में अब तक 15 की मौत-100 जख्मी
AajTak
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने सीमा पर बढ़ती झड़पों के बाद 48 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम की सहमति दी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार इसका मकसद शत्रुता को कम करना, बातचीत का रास्ता खोलना और भविष्य में जान-माल के नुकसान को रोकना है. दोनों पक्ष इस जटिल मुद्दे का समाधान निकालने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे.
पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रशासन ने बुधवार शाम 6 बजे (पाकिस्तान समयानुसार) से 48 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम लागू करने पर सहमति जताई है. ये कदम सीमा पर हुई ताज़ा झड़पों के बाद उठाया गया है, जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा घोषित इस युद्धविराम का उद्देश्य बॉर्डर पर भड़की लड़ाई के बाद शत्रुता को कम करना और बातचीत का रास्ता खोलना है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष यानी पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस जटिल लेकिन हल करने योग्य मुद्दे का समाधान निकालने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे. मंत्रालय ने बताया कि शत्रुता में विराम का मकसद राजनयिक बातचीत को बढ़ावा देना और भविष्य में जान-माल के नुकसान को रोकना है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










