
PAK आर्मी की बंदूकों की नोंक, भरी सड़कें, 8 डिग्री टेम्प्रेचर, अलाव तापता CM... इमरान के लिए जग रहा रावलपिंडी
AajTak
रावलपिंडी में रात का सन्नाटा है, लेकिन सड़कें इमरान खान के समर्थकों भरी हैं, और तापमान बता रहा है 8 डिग्री सेल्सियस. इस जमा देने वाली सर्दी में पाकिस्तान के एक प्रांत का CM सोहैल अफरीदी अदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठा है और अलाव ताप रहा है. इनकी एक ही मांग है. पूर्व पीएम से मुलाकात.
पाकिस्तान में इमरान को लेकर घमासान चल रहा है. कभी अपने मुल्क का प्रधानमंत्री रहा इमरान खान आज अपने परिवारवालों से एक अदद मुलाकात के लिए तरस रहा है. इमरान की खैरियत जानने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी रावलपिंडी में अदियाला जेल के बाहर सड़क पर रात भर डटे रहे. वो अलाव ताप रहे थे, उनके साथ समर्थकों का हुजूम था. साथ में पाकिस्तानी सेना की भारी-भरकम मौजूदगी थी. काफी सख्त पहरा था. लेकिन सोहैल आफरीदी को आठवीं बार इमरान खान से नहीं मिलने दिया गया.
रावलपिंडी में इन दिनों तेज सर्दी पड़ रही है और रात का तापमान 8 डिग्री तक गिर जाता है. मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी का ये धरना गुरुवार दोपहर को शुरू हुआ और शुक्रवार सुबह खत्म हुआ.
CM अफरीदी पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार सुबह जेल के बाहर फज्र की नमाज़ पढ़ते हुए दिखे. दूसरी तस्वीरों में अफरीदी और दूसरे लोग आग के चारों ओर बैठे हुए दिखे. धरने की ये तस्वीरें पाकिस्तान में लाइव दिखाई गईं.
अलाव तापकर CM ने गुजारी रात
KP CM ने ऐलान किया कि धरना खत्म हो रहा है और कहा कि अब वह इस्लामाबाद हाई कोर्ट जाएंगे. ठंड से बचने के लिए शॉल ओढ़े अफरीदी ने कहा, "अब हम चीफ जस्टिस से मिलने IHC जाएंगे, हम उनसे रिक्वेस्ट करेंगे कि आपके तीन जजों ने इमरान के साथ मीटिंग का ऑर्डर दिया था, लेकिन पाकिस्तान सरकार ऐसा नहीं करने दे रही है."
अफरीदी ने आगे कहा कि इमरान की पत्नी, बुशरा बीबी "जो एक नेक औरत है" को इमरान को “तोड़ने” की कोशिश में टारगेट बनाया गया था. उन्होंने आगे कहा, “एक सभ्य समाज में इन तरीकों की कोई जगह नहीं है.”

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










