
Padma Bhushan Award: गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण मिलने पर सोनिया गांधी ने दी बधाई, सामने आई सेरेमनी में न जाने की वजह
AajTak
गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार मिलने के बाद कांग्रेस का एक धड़ा उन्हें लगातार निशाना बना रहा था. जयराम रमेश ने बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के अवॉर्ड लौटाने की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था. उन्होंने कहा था कि भट्टाचार्य ने सही किया, क्योंकि वह आजाद रहना चाहते हैं, गुलाम नहीं.
पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजे गए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन कर बधाई दी है. सोमवार को पद्म अवॉर्ड बांटे गए थे. इस कार्यक्रम में गुलाम नबी आजाद को भी पद्म भूषण पुरस्कार मिला. इसके बाद सोमवार देर शाम सोनिया गांधी ने आजाद को फोन कर बधाई दी.
आमंत्रण के बाद भी सोनिया गांधी पद्म भूषण अवॉर्ड के कार्यक्रम में नजर नहीं आईं थीं. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आजाद को पद्म भूषण मिलने पर हाईकमान की रजामंदी नहीं है. इस बात को 2019 के एक किस्से से हवा मिली थी.
दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को जब भारत रत्न दिया गया, तब तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी कार्यक्रम से नदारद रहे थे. यह वो वक्त था जब प्रणब मुखर्जी ने नागपुर में एक संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और भाषण दिया था.
फिलहाल, पद्म अवॉर्ड सेरेमनी में सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सोनिया कोरोना के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रही हैं. उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव के दौरान रैलियां भी नहीं कीं. वे सिर्फ संसद जा रही हैं. स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होना बेहद कम कर दिया है.
G23 के रुख में आ सकती है नरमी
सोनिया गांधी और आजाद के बीच हुई टेलीफोन बात के बाद अब माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ खड़ा हुआ G-23 ग्रुप भी कुछ नरमी दिखा सकता है. दो दिन पहले ही होली पर गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी मुलाकात भी की थी. इसके बाद से ही G-23 के बगावती तेवर में कुछ नरमी देखी गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










