
Padma Award: जानें कौन हैं नजमा अख्तर, जिन्हें कल राष्ट्रपति कोविंद करेंगे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित
AajTak
प्रोफेसर नजमा अख्तर का जन्म 1953 को हुआ. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, इसके अलावा उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री ली, साथ ही विदेश में जाकर भी पढ़ाई की है.
Padma Shri To Jamia Vice Chancellor: दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (JMI) की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर को कल यानि 21 मार्च को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा. कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. भारत सरकार ने उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए यह अवार्ड देने का निर्णय लिया है.
देश में शैक्षिक प्रशासक तैयार करने के लिए इलाहाबाद में पहले प्रदेश स्तर के प्रबंधन संस्थान को स्थापित व सफलतापूर्वक विकसित करने में भी इनका अहम योगदान रहा. उनके नेतृत्व में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में 6वां रैंक हासिल किया है. विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019-20 के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बीच 95.23 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.
प्रोफेसर नजमा अख्तर का जन्म 1953 को हुआ. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, इसके अलावा उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री ली, साथ ही विदेश में जाकर भी पढ़ाई की है. प्रोफेसर नजमा अख्तर साल 2019 से जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति के पद पर हैं और वह जामिया की 16वीं कुलपति हैं. बता दें कि वह यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं.
इससे पहले, नजमा अख्तर को उनके असाधारण शैक्षिक और संस्थागत नेतृत्व के लिए यूनिवर्सल पीस फेडरेशन- इंडिया चैप्टर द्वारा एम्बेसडर फॉर पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. फेडरेशन द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के वर्चुअल समारोह के दौरान यह सम्मान दिया गया था.
ये भी पढ़ें -

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










