
Dhurandhar 2 BO Day 4 Live: चौथे दिन 'धुरंधर 2' ने सुबह -सुबह ही काटा गदर, 9.30 बजे तक कर डाली इतनी ज्यादा कमाई
ABP News
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है. फिल्म धमाके पर धमाका कर रही है. फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ही ली है. जानते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्श.
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है. फिल्म ने तीन दिन में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली. फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है. फिल्म के शोज भी हाउसफुल जा रहे हैं. हर तरफ फिल्ममेकर आदित्य धर की तारीफ हो रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. धुरंधर में रणवीर सिंह हमजा के रोल में थे, जो कि एक इंडियन स्पाई है. फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत बने थे. अक्षय खन्ना ने फिल्म की पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी. उनकी एक्टिंग ने कमाल कर दिया था. वहीं अक्षय का डांस तो वायरल हो गया था. सेकंड पार्ट में रणवीर सिंह हमजा के रोल में हैं. इसी के साथ उनकी कहानी फ्लैशबैक में भी चलती हैं. जहां पर वो असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी के रोल में दिखते हैं.
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साथ ही बताया जाता है कि कैसे जसकीरत सिंह रंगी हमजा बना. फिल्म में संजय दत्त और राकेश बेदी ने तो कमाल कर दिया. उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त थी. धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ की कमाई की थी. अब देखना होगा कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कौनसे नए रिकॉर्ड तोड़ती है.

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












