
Omicron Variant: ओमिक्रॉन का कहर, पुर्तगाल में फुटबॉलर पॉजिटिव, जिन्हें लगी वैक्सीन वे भी आये चपेट में
AajTak
Omicron Variant: हॉन्ग कॉन्ग में दो लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है, इन दोनों को फाइजर वैक्सीन लगी थी. यूके में अब इस खतरनाक वैरिएंट के 9 मामले हो गए हैं. न्यूजीलैंड ने भी अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की यात्रा को बैन कर दिया है. इनमें 9 देश अफ्रीकी देश शामिल हैं
Omicron Variant B.1.1.529 : कोरोनावायरस के दक्षिण अफ्रीका में पाए गए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने तांडव मचा दिया है्. कई देशों में इस खतरनाक वैरिएंट को लेकर गाइडलाइंस बना दी गई हैं, वहीं कई जगह इसे लेकर ऐहतियात बरती जा रही है. वैरिएंट को WHO ने पहले ही 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न', यानि चिंताजनक घोषित किया है. पुर्तगाल में 13 ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले रिपोर्ट किए गए हैं. रिकॉर्डो जॉर्ज नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट के हवाले से जो बयान सामने आया है, उसके अनुसार दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर लौटे फुटबॉल क्लब के एक सदस्य में इस वैरिएंट की पुष्टि हुईआ है. कुल मिलाकार यह पहली बार हुआ है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के लोकल ट्रांसमिशन की पुष्टि हुई है. जो भी लोग पॉजिटिव पाए गये हैं, उनको आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है. “There have been as many plagues as wars in history, yet always plagues & wars take people equally by surprise.” Omicron’s emergence remind us of how perilous & precarious our situation is. We should be wide awake to the threat of this virus. #WHASpecial https://t.co/QHvdd6SoGJ pic.twitter.com/lSougJ0gts

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









