
Omicron in Delhi: दिल्ली में टोटल कर्फ्यू लगा तो कौन से काम हो जाएंगे बंद, किन चीजों की रहेगी अनुमति?
AajTak
Omicron in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. यहां पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.5 फीसदी के करीब पहुंच गया है. अब यहां रेड अलर्ट जारी हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में टोटल कर्फ्यू लग जाएगा और कुछ चीजों को छोड़कर बाकी सभी पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
Omicron in Delhi: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब डराने लगी है. दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 6.46% हो गई है. बीते दिन राजधानी में कोरोना के 4 हजार 99 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने बताया कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) इसकी वजह है. उन्होंने बताया कि नए मामलों में 84 फीसदी ओमिक्रॉन के मरीज हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो सख्ती बढ़ा दी जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










