
Olympic में गोल्ड जीतने पर झूमे पाकिस्तानी, कुछ यूं दे रहे अरशद नदीम को बधाई
AajTak
ओलंपिक में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) इवेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है. अरशद की इस जीत के साथ ही पाकिस्तान में जश्न का माहौल है और वहां से कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें लोग नाच गा रहे हैं.
पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) इवेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है. वहीं, दूसरी तरफ भारत का प्रदर्शन कर रहे नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 89.45 मीटर थ्रो के साथ दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाते हुए सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही पाकिस्तान के इतिहास में यह पहला मौका है जब ओलंपिक में किसी एथलीट ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है.
अरशद की इस जीत के साथ ही पाकिस्तान में जश्न का माहौल है और वहां से कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें लोग नाच गा रहे हैं. इसके अलावा लोग ट्वीट के जरिए भी अरशद को बधाईयां दे रहे हैं.
बता दें कि शुरुआत से ही यह फाइनल मैच भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) होता दिखा क्योंकि दूसरे राउंड से ही अरशद नदीम पहले और नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे. इस तरह नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम में टक्कर जैसी स्थिति नजर आई.
नदीम ने फाइनल में 92.97 मीटर थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़कर ओलंपिक इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. पहले राउंड में नदीम का फाउल हुआ, इसके बाद दूसरे राउंड उन्होंने 92.97 मीटर थ्रो के साथ रिकॉर्ड बना दिया. नदीम ने कुल 6 में से 2 प्रयासों में 90 मीटर से दूर भाला फेंका.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











