
OIC की बैठक में इमरान खान ने कश्मीर पर मुस्लिम देशों से जताई नाराजगी, सऊदी अरब ने भी की टिप्पणी
AajTak
ओआईसी की बैठक में इमरान खान ने कहा है कि उन्हें दुख है कि वो कश्मीरियों के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं. खान ने कहा कि डेढ़ अरब मुसलमान भी मिलकर इस अन्याय को रोक नहीं पाए हैं.
इस्लामिक देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग सगंठन (Oraganisation Of Islamic Cooperation) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया क्योंकि उसे हमारी तरफ से किसी तरह का दबाव महसूस नहीं हुआ. पाकिस्तानी पीएम ने जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की बात करते हुए कहा कि हमने कश्मीर के लोगों को निराश किया है.
इमरान खान के साथ-साथ सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैजल बिन फरहान ने भी सम्मेलन में कश्मीर का जिक्र किया है.
क्या बोले इमरान खान?
इमरान खान ने कश्मीर और फिलिस्तिन का जिक्र करते हुए कहा, 'हमने फिलिस्तीनियों और कश्मीर के लोगों, दोनों को निराश किया है. मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि हम उनके लिए कुछ नहीं कर पाए हैं.
इमरान खान ने कहा कि ओआईसी को पश्चिमी देश गंभीरता से नहीं लेते क्योंकि मुस्लिम देश आपस में ही बंटे हुए हैं और इस बात को पश्चिमी देश अच्छे से जानते हैं.
इमरान खान ने कहा, 'हम मुसलमान 1.5 अरब लोग हैं और फिर भी इस घोर अन्याय को रोकने के लिए हमारी आवाज काफी नहीं है. हम किसी देश पर कब्जा करने की बात नहीं कर रहे...हम बस कश्मीर के लोगों और उनके मानवाधिकारों की बात कर रहे हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










