
ODI IND VS RSA: वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की जीत, दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा!
AajTak
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए श्रेयस अय्यर और साई सुदर्शन ने अर्धशतक लगाया. वहीं अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने बॉलिंग में कमाल दिखाया. टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में 200 गेंद रहते हुए जीत हासिल कर ली. भारत ने इस मुकाबले में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. अफ्रीकी टीम पहले बैटिंग करते हुए 116 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. इसके जवाब में भारत ने 8 विकेट रहते हुए जीत हासिल की.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












