
October 2025 arthik rashifal: अक्टूबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, पैसों से भर जाएगी झोली
AajTak
October 2025 arthik rashifal: अक्टूबर 2025 कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा. जानें किस राशि को धन लाभ होगा और किन राशियों को निवेश से बड़ा फायदा होगा.
October 2025 Arthik Horoscope: साल 2025 का अक्टूबर महीना बेहद खास रहने वाला है. इस महीने की शुरुआत ही कई बड़े त्योहारों जैसे शारदीय नवरात्र, महानवमी, दशहरा, करवा चौथ और दिवाली से हो रही है. त्योहारों का यह मौसम कई राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगा. आइए जानते हैं कि अक्टूबर 2025 में किस राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी.
वृषभ का अक्टूबर महीने का आर्थिक राशिफल वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना आर्थिक स्थिरता लाने वाला होगा. धन और संपत्ति के मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा आपके पक्ष में हो सकता है. परिवार में आर्थिक सहयोग मिलेगा और खर्चों से ज्यादा आय बनी रहेगी.
कर्क का अक्टूबर महीने का आर्थिक राशिफल
कर्क राशि वालों को इस महीने पैसों का अच्छा खासा लाभ मिलेगा. व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफे से भरा रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को भी बोनस, वेतन वृद्धि या अतिरिक्त आय का अवसर मिल सकता है. निवेश से लाभ होगा. अचानक धन लाभ की संभावना बनी रहेगी.
सिंह का अक्टूबर महीने का आर्थिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए 17 अक्टूबर तक का समय धन लाभ देने वाला रहेगा. इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लाएगी और रुके हुए पैसे मिल सकते हैं. हालांकि, 17 तारीख के बाद खर्चो में बढ़ोतरी की संभावना है, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलें. बिजनेस में निवेश सोच-समझकर करें.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











