
O Romeo BO Day 12: दूसरे मंगलवार 'ओ रोमियो' की कमाई में आई मामूली तेजी, लेकिन 12 दिन बाद भी नहीं वसूल पाई आधी लागत
ABP News
O Romeo BO Day 12: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की दूसरे हफ्ते में हालत पतली नजर आ रही है. हालांकि सोमवार की मंदी के बाद इस फिल्म की कमाई में दूसरे मंगलवार को मामूली तेजी देखी गई.
शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की हुई यह फिल्म 13 फरवरी को ठीक-ठाक उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में आई और इस रोमांटिक ड्रामा को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. इसके बाद इसने पहले हफ्ते में उतार-चढ़ाव के साथ कमाई की है. वहीं अब दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं 'ओ रोमियो' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
'ओ रोमियो' ने 12वें दिन कितना किया कलेक्शन? शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर 'ओ रोमियो' से काफी उम्मीदें थी. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई. फिल्म की स्टार कास्ट की एक्टिंग ने लोगों को इम्प्रेस तो किया लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बड़े नंबर हासिल करने से चूक गई. 8.5 करोड़ से ओपनिंग के बाद इसने सिर्फ दूसरे दिन ही डबल डिजीट में कमाई की थी और 12.65 करोड़ बटोर लिए थे. तब से ये फिल्म सिंगल डिजिट में ही कमाई कर रही है. यहां तक कि दूसरे हफ्ते में तो ये अब 2 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है. हालांकि दूसरे मंडे गिरावट के बाद इसके कलेक्शन में दूसरे मंगलवार थोड़ी तेजी देखी गई.
'ओ रोमियो' 12 दिन बाद भी नहीं वसूल पाई आधी लागत'ओ रोमियो' की कमाई में दूसरे मंगलवार मामूलू तेजी जरूर देखी गई लेकिन ये बात फिल्म के लिए जरा भी फायदेमंद साबित नहीं हो रही है. दरअसल इस फिल्म का बजट 130 से 150 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में ये फिल्म 12 दिनों में बस 60 करोड़ के करीब कलेक्शन कर पाई है. ऐसे में इसने अपनी आधी लागत भी नहीं वसूली है. वहीं फिल्म की धीमी रफ्तार देखते हुए इसके लिए अपना बजट वसूल पाना मुश्किल है. अब देखने वाली बात होगी कि तीसरे वीकेंड तक ये फिल्म कितना कारोबार कर पाती है.
'ओ रोमियो' स्टार कास्ट'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की अन्य स्टार कास्ट में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर शामिल हैं.













