
Nursery Admission 2024: इस दिन से शुरू होंगे दिल्ली नर्सरी एडमिशन, एज लिमिट, एडमिशन क्राइटेरिया पर ये है अपडेट
AajTak
Delhi Nursery Admission 2024: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कहा कि अगर आवेदकों के बीच समानता है, तो अभिभावकों की मौजूदगी में एक रेंडम ड्रा या कम्प्यूटरीजाइज्ड मोड से या ड्रॉ स्लिप निकालकर बच्चों को प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा 1 में एडमिशन दिया जाए.
Nursery Admission 2024: दिल्ली नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर से शुरू होंगे. शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के अनुसार, एडमिस फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीक 15 दिसंबर है. आगामी वर्ष की पहली एडमिशन लिस्ट 12 जनवरी 2024 को जारी की जाएगी.
एडमिशन क्राइटेरिया स्कूलों को 20 नवंबर तक एडमिशन क्राइटेरिया और उनके मार्क्स ऑनलाइन मॉड्यूल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है. अगर आवेदकों के बीच समानता है, तो अभिभावकों की मौजूदगी में एक रेंडम ड्रा या कम्प्यूटरीजाइज्ड मोड से या ड्रॉ स्लिप निकालकर. ड्रा का वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा और स्कूल फुटेज को अपने पास रखेगा.
पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने के बाद, स्कूल 13 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक अभिभावकों के प्रश्नों के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे. अधिसूचना में कहा गया है कि पेरेंट्स मैन्युअल आवेदन के माध्यम से आयु में छूट पाने के लिए स्कूल हेड या प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं.
प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है एडमिट फॉर्म के साथ प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है और माता-पिता से रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में केवल 25 रुपये लिए जा सकते हैं.
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
रिजर्व सीटें प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (डीजी) के छात्रों और दिव्यांग बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं. इन श्रेणियों के लिए विशेष रूप से एक अलग सूची जारी की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










