
Nursery Admission 2023-24: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में खाली सीटों की डिटेल्स जल्द होगी जारी, ये है अपडेट
AajTak
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए चुने गए छात्रों की पहली लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 20 जनवरी को और दूसरी लिस्ट 6 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी. स्टूडेंट्स और पैरेंट्स स्कूलों की संबंधित वेबसाइट्स पर दिल्ली स्कूल नर्सरी एडमिशन क्राइटेरिया चेक कर सकते हैं.
Delhi School Nursery Admission 2023-24: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी क्लास के एडमिशन 2023 जारी हैं. पैरेंट्स को अब प्राइवेट स्कूलों में सभी एंट्री लेवल क्लासेस की डिटेल्स और खाली सीटों की जानकारी का इंतजार है. शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 1 दिसंबर को प्राइवेट स्कूलों के लिए दिल्ली स्कूल एडमिशन प्रक्रिया शुरू की थी. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर तक चलेगी.
दिल्ली नर्सरी स्कूल एडमिशन 2023 1800 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के लिए आयोजित किया जा रहा है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर को बंद होने वाली है. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें दिल्ली स्कूल में एडमिशन की तारीखें बताई गई थीं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली स्कूल नर्सरी एडमिशन सीटें शुक्रवार तक घोषित होने की उम्मीद है.
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एडमिशन के लिए चुने गए छात्रों की पहली लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 20 जनवरी को और दूसरी लिस्ट 6 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी. एडमिशन रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 25 रुपये की गैर-वापसी योग्य राशि ली जा सकती है. माता-पिता द्वारा स्कूल प्रॉस्पेक्टस की खरीद वैकल्पिक होगी.
बता दें कि दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूलों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और वंचित समूहों और विकलांग बच्चों के छात्रों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करनी होंगी. स्कूलों में एडमिशन के अलग-अलग मानदंड हैं. निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों ने एडमिशन के लिए अपना मानदंड पहले ही अपलोड कर दिया है. स्टूडेंट्स और पैरेंट्स स्कूलों की संबंधित वेबसाइटों पर दिल्ली स्कूल नर्सरी एडमिशन क्राइटेरिया चेक कर सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










