
NSUI के मुंबई अध्यक्ष प्रद्युम यादव गिरफ्तार, धारदार हथियार से काटा था बर्थडे केक
AajTak
इस पूरेे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद विक्रोली पुलिस ने आरोपी को 27 नवंबर को दोपहर ढाई बजे गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया. आरोपी के ऊपर ipc कि धारा 4, 5 ,सहित महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 37 (1)सहित 135 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के मुम्बई अध्यक्ष प्रद्युम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, मुम्बई पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से शहर में हथियार बंदी आदेश लागू है. इसके बावजूद 25 नवंबर को NSUI मुम्बई अध्यक्ष प्रद्युम यादव ने अपने समर्थकों के साथ अपने जन्मदिन के मौके पर धारदार हथियार से केक काटा और हथियार लहराया. यही नही प्रद्युम यादव ने इसके वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड किया था.
वीडियो वायरल होने के बाद विक्रोली पुलिस ने आरोपी को 27 नवंबर को दोपहर ढाई बजे गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया. आरोपी के ऊपर ipc कि धारा 4, 5 ,सहित महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 37 (1)सहित 135 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
हाल ही प्रद्युम यादव भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे. इसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर राहुल गांधी के साथ अपनी फोटो भी अपडेट की थी.
इनपुट- दिपेश त्रिपाठी

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










