
Nothing Phone 1 खरीदने की जरूरत नहीं! सस्ते में पुराने फोन में मिल जाएगा डिजाइन, जानें कैसे
AajTak
Dbrand Something Case: एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट का नया प्लेयर Nothing अपने Phone 1 को लेकर चर्चा में है. इस फोन का डिजाइन काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है. हालांकि, आप अपने पुराने फोन भी नथिंग फोन 1 जैसा बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
Nothing Phone 1 जो अपने डिजाइन को लेकर पिछले कुछ दिनों से खासा चर्चा में है. हाल में लॉन्च हुए इस फोन में किसी दूसरे एंड्रॉयड फोन वाले ही फीचर्स मिलते हैं. मगर इसका रियर पैनल काफी ज्यादा अलग और यूनिक है. जहां दूसरे स्मार्टफोन्स लगभग एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं, Nothing Phone 1 बाकियों से अलग लगता है.
फोन में पांच लाइटिंग स्ट्रिप्स दी गई हैं, जिसमें 900 से ज्यादा LED का इस्तेमाल किया है. कंपनी इस फीचर को Glyph Interface नाम दिया है. सिर्फ इस एक फीचर के लिए कोई शख्स Nothing Phone 1 तो खरीदना नहीं चाहेगा.
मगर आप अपने मौजूदा फोन पर इस फीचर को जरूर एक्सपीरिंयस कर सकते हैं. यूजर्स चाहें तो अपने iPhone या सैमसंग फोन पर Glyph Interface जैसा डिजाइन हासिल कर सकते हैं.
इसका इंतजाम Dbrand ने किया है. ब्रांड ने iPhone, गूगल पिक्सल और सैमसंग डिवाइसेस के लिए 'Something' स्किन और कवर लॉन्च किए हैं. इन कवर और स्किन की मदद से आप अपने मौजूदा फोन को नथिंग फोन 1 जैसा लुक दे सकते हैं.
समथिंग स्किन फिलहाल कुछ ही स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है. ब्रांड ने इसे खासकर प्रीमियम डिवाइसेस के लिए लॉन्च किया है. आप इसे Samsung S22 Ultra, Google Pixel 6 Pro और iPhone 13 Pro Max पर ट्राई कर सकते हैं. इस स्किन की कीमत 24.95 डॉलर (लगभग दो हजार रुपये) से शुरू है.
वहीं एक ग्रिप केस के लिए 49.9 डॉलर (लगभग 4 हजार रुपये) खर्च करने होंगे. बता दें कि केस या फिर स्किन दोनों में से किसी में भी LED लाइट नहीं मिलेगी. बल्कि आपको Nothing Phone 1 जैसा डिजाइन मिलेगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









