
Nothing Phone (1) आज पहली बार ओपन सेल के लिए होगा उपलब्ध, काफी अलग है डिजाइन, जानें कीमत
AajTak
Nothing Phone (1) को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. इस स्मार्टफोन को प्रीमियम मिड रेंज सेगेमेंट में उतारा गया है. इस पर आज ऑफर भी दिया जाएगा.
Nothing Phone (1) को लेकर काफी ज्यादा हाइप है. आप इस स्मार्टफोन को आज खरीद सकते हैं. इसे पहली बार आज सेल के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. इसे कुछ समय पहले ग्लोबल इवेंट के जरिए पेश किया गया था. अब आज इसकी लाइव सेल की जाएगी.
Nothing Phone 1 को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. बायर्स इस पर इंट्रोडक्टरी ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. इस स्मार्टफोन को प्रीमियम मिड रेंज सेगेमेंट में उतारा गया है.
Nothing Phone (1) की सेल और कीमत
Nothing Phone (1) को आज शाम 7 बजे से Flipkart पर उपलब्ध करवाया जाएगा. इंटरेस्टेड बायर्स इस फोन पर इंट्रोडक्टरी प्राइस डिस्काउंट का भी फायदा पहली सेल के दौरान ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध करवाया गया है. ये कीमत इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है.
इसके दूसरे वैरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 35,999 रुपये रखी गई है. इसके टॉप मॉडल में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 38,999 रुपये रखी गई है. आज बायर्स इन मॉडल्स को 1,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
Nothing Phone (1) के स्पेसिफिकेशन्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










