
Noida Twin Tower: जहां थे ट्विन टावर, वहां बनेगा मंदिर या कुछ और? जानिए क्या है सच
AajTak
नोएडा ट्विन टावर ध्वस्त हो चुके हैं. अब इस खाली जमीन पर क्या बनेगा, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. की बातें कर रहे हैं. यहां मंदिर बनाने से लेकर नए बड़े प्रोजेक्ट तक की बात सामने आई है. लेकिन अब इन सवालों के जवाब मिल गए हैं. आइए जानते हैं कि इसके लिए बिल्डर का क्या प्लान है.
ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के बाद खाली हुई जमीन को लेकर एक नई लड़ाई शुरू हो गई है. अभी ये जमीन बिल्डर के पास है, लेकिन सोसायटी के रहवासियों का कहना है कि ये जमीन RWA को हैंडओवर की जाए. वहीं इस जमीन पर मंदिर बनाने से लेकर किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के भी कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में आजतक ने एमराल्ड कोर्ट के RWA और सुपरटेक बिल्डर से बात की और इस की सच्चाई का पता लगाया.
फैसला अकेले नहीं ले सकते
ट्विन टावर ध्वस्तीकरण में एक शख्स जिसका सबसे बड़ा योगदान रहा. वो हैं एमराल्ड कोर्ट सोसायटी के RWA प्रेसिडेंट उदयभान सिंह तेवतिया, खाली जमीन को लेकर उन्होंने कहा कि जमीन सोसायटी की है. फिलहाल खाली हुई जमीन पर हम लोग पार्क और बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड बनाने के बारे में सोच रहे हैं. वहीं जब हमने मंदिर बनाने की चर्चाओं पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई फैसला अकेले नहीं ले सकते हैं.
किसी नए निर्माण को लेकर चर्चा नहीं हुई
तेवतिया ने कहा कि जमीन सोसायटी को हैंडओवर होने के बाद रेजिडेंट्स के साथ मीटिंग की जाएगी. पार्क और प्लेग्राउंड तो बनाया जाएगा. उसके अलावा अगर कोई निर्माण होता है तो रेसिडेंट्स की सहमति के बाद ही होगा. फिलहाल इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है.
जमीन पर नए प्रोजेक्ट प्लानिंग नहीं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










