
Noida Hawala Case: दिल्ली में धींगरा प्रॉपर्टीज पर IT और SOG ने मारी रेड, मिला एक करोड़ कैश
AajTak
नोएडा हवाला कैश मामले में आईटी और नोएडा एसओजी ने दिल्ली में रेड मारी. ढींगरा प्रॉपर्टीज प्राइवेट पर मारी गई रेड में एक करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं. पूछताछ में कंपनी के लोग कैश के बारे में जानकारी नहीं दे पाए. हवाला मामले में अभी तक चार करोड़ रुपए के करीब कैश बरामद किया जा चुका है.
नोएडा (Noida) में हवाला केस मामले में इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) और नोएडा पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रोज नए खुलासे कर रही है. अब तक आयकर विभाग 4 करोड़ रुपए के करीब कैश बरामद कर चुकी है.
इस मामले में सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित ढींगरा प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने एक करोड़ रुपए कैश बरामद किया. कैश के अलावा कई वित्तीय लेनदेन के कागजात बरामद किए हैं.
पिछले एक हफ्ते में चौथी बड़ी सफलता
आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ढींगरा प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर कैलाश 2 दिल्ली में है. कंपनी में एक करोड़ रुपए कैश आया था. नोएडा के ब्रोकर के माध्यम से जब आयकर विभाग को जानकारी मिली, तो आईटी और नोएडा पुलिस की एसओजी टीम ब्रोकर बनकर कंपनी पहुंची.
यहां पहुंचने के बाद टीम ने छापेमारी कर एक करोड़ रुपए कैश बरामद किया. नोएडा इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन टीम की पिछले एक हफ्ते में यह चौथी बड़ी सफलता है.
कैश बरामदगी के बाद आईटी और एसओजी की टीम बरामद किए गए कंपनी के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है. टीम की पूछताछ में कंपनी के डायरेक्टर और कर्मचारी एक करोड़ रुपए कहां से आए, इसका जबाव नहीं दे पाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










