
Noida: बेइज्जती की बात पर भिड़े दो जिगरी दोस्त, चारपाई की पाटी से पीटकर एक की हत्या
AajTak
नोएडा में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. शिवम ने रोहित के ऊपर चोरी के आरोप लगाए थे. इससे दोनों के बीच बहस हो गई और गुस्से में आकर रोहित ने शिवम के सिर पर चारपाई की पाटी से वार करके हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यूपी के नोएडा में भंगेल फेस 2 में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. मामला दोस्त के द्वारा बेइज्जती करने का था, जिसको लेकर विवाद हुआ. इसके बाद रोहित ने चारपाई की पाटी से शिवम के सिर पर वार करके उसकी जान ले ली. मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है.
शुरूआती जानकारी के अनुसार, रोहित और शिवम दोनों अच्छे दोस्त थे. दोनों लंबे समय से भंगेल गांव में साथ रह रहे थे. शिवम मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाला था. कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी. वह अपनी पत्नी के साथ भंगेल में रहने लगा.
दोस्त पर लगाया चोरी का आरोप
वह रविवार रात को रोहित से मिलने आया था. इस दौरान शिवम ने रोहित के ऊपर पैसे चोरी के आरोप लगाया. रोहित को यह बात बुरी लगी. उसने कहा कि इसकी वजह से उसको अपने दोस्तों के बीच बेइज्जत महसूस करना पड़ा. गुस्से में उसने वहां रखी चारपाई की पाटी से शिवम के सिर पर वार कर दिया. गहरी चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
आरोपी को किया गया गिरफ्तार- डीसीपी सेंट्रल नोएडा
सेंट्रल नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भंगेल में एक लेबर की हत्या हुई है. इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









