
Noida: टेस्ट ड्राइव के नाम पर महिंद्रा थार लेकर शख्स फरार, अरेस्ट
AajTak
यूपी के नोएडा में चोरी का एक ऐसा केस सामने आया है, जिसमें एक शख्स शोरूम से टेस्ट ड्राइव के लिए महिंद्रा थार लेकर चला गया और फिर वापस ही नहीं लौटा. इस घटना के बाद शो रूम के कर्मचारियों ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी गिरफ्तार हो गया.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में फ्रॉड और धोखाधड़ी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसके बारे में जानने के बाद अब गाड़ी शोरूम के कर्मचारी किसी को भी टेस्ट ड्राइव देने से पहले कई बार सोचेंगे. घटना नोएडा के सेक्टर 63 की है. यहां एक शोरूम में महिंद्रा थार लेने आया शख्स टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी लेकर फरार हो गया. हालांकि, बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने मुताबिक नोएडा के सेक्टर 63 में महिंद्रा थार गाड़ी का एक शोरूम है. इस शोरूम पर मोहित चावला नाम का आरोपी थार गाड़ी खरीदने के लिए पहुंचा. शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से मोहित ने महिंद्रा थार दिखाने के लिए कहा. जब उसे गाड़ी दिखाई गई तो उसने टेस्ट ड्राइव लेने की इच्छा जाहिर की. कर्मचारी टेस्ट ड्राइव के लिए तैयार हो गए.
संपर्क नहीं हुआ तो कराई FIR
काफी समय तक जब टेस्ट ड्राइव के लिए गया मोहित चावला वापस नहीं लौटा तो शोरूम वालों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की. जब काफी देर होने के बाद भी मोहित चावला से संपर्क नहीं हो सका तो शोरूम के कर्मचारियों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पहले भी हो चुका है अरेस्ट
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित चावला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अगले ही दिन सेक्टर 63 से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने महिंद्रा थार गाड़ी भी बरामद कर ली. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहित चावला पहले भी इस तरह के मामलों में दिल्ली और नोएडा में गिरफ्तार हो चुका है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










