
Noida: घर में घुसकर बदमाशों ने कर दी महिला की हत्या, वारदात से इलाके में फैली दहशत
AajTak
नोएडा के सेक्टर 63 में एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है.
नोएडा के छिजारसी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी. घटना के दौरान महिला घर पर अकेली थी. वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात थाना सेक्टर 63 क्षेत्र की है. 36 वर्षीय नीलम शुक्ला अपने पति और तीन बच्चों के साथ छिजारसी कॉलोनी में रहती थीं. नीलम के पति काम पर गए थे, जबकि तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे. उसी समय दोपहर करीब एक बजे नीलम के घर में कुछ अज्ञात बदमाश घुसे और नीलम की हत्या कर फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद ही सामने आ सकेगी वारदात के पीछे की वजह
मृतक महिला के भाई अमरनाथ पांडेय ने बताया कि उन्हें दोपहर में घटना कि सूचना मिली थी, इसके बाद वो दिल्ली से मौके पर पहुंचे. थाना सेक्टर 63 के प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि घटना कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना दोपहर लगभग एक बजे की है. कई एंगल से जांच की जा रही है. जांच के बाद ही वारदात के पीछे की वजह का खुलासा हो सकेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










