
No Exams: कोरोना के चलते इन राज्यों में बगैर एग्जाम के प्रमोट किए जा रहे जूनियर क्लासेज़ के छात्र
AajTak
No Exams: पिछले साल भी सभी राज्यों ने COVID-19 लॉकडाउन के बाद शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था और बोर्ड परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अन्य सभी बच्चों को पास कर दिया था. कोरोना मामलों में कमी आने के बाद स्कूलों को 9 महीने के बाद दोबारा खोला गया था मगर वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए स्कूल फिर बंद करने पड़े हैं.
No Exams: COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर, कई राज्यों ने इस साल जूनियर कक्षाओं के छात्रों को बगैर परीक्षाओं के प्रमोट करने का फैसला लिया है. पिछले साल भी सभी राज्यों ने COVID-19 लॉकडाउन के बाद शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था और बोर्ड परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अन्य सभी बच्चों को पास कर दिया था. कोरोना मामलों में कमी आने के बाद स्कूलों को 9 महीने के बाद दोबारा खोला गया था मगर वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए स्कूल फिर बंद करने पड़े हैं. इसी के चलते अब परीक्षाएं न कराने का फैसला लिया जा रहा है. Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने फैसला किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के अतिरिक्त अन्य सभी कक्षाओं के छात्रों को बगैर परीक्षाओं के प्रमोट किया जाएगा. राज्य में सभी स्कूल भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. Rajasthan: राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि जूनियर कक्षाओं के छात्रों को सोशल मीडिया इंटरफेस फॉर लर्निंग एंगेजमेंट (SMILE) कार्यक्रम के तहत किए गए मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाएगा. सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, कक्षा 1 से 5 के छात्रों को SMILE कार्यक्रम के पहले और दूसरे फेज़ में उनके प्रदर्शन के आधार पर मार्क किया जाएगा और उसी आधार पर प्रमोट किया जाएगा. कक्षा 6, 7, 9 और 11 के लिए एग्जाम अप्रैल में होंगे.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












