
NMCG ने दिल्ली के 7 घाटों से स्वच्छ यमुना अभियान किया शुरू
AajTak
NMCG और गैर सरकारी संगठनों के एक समूह ने मिलकर दिल्ली के 7 घाटों से स्वच्छ यमुना अभियान शुरू किया है. अभियान में दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हुए.
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और गैर सरकारी संगठनों के एक समूह ने दिल्ली के 7 घाटों से स्वच्छ यमुना अभियान शुरू किया है. स्वच्छ यमुना अभियान के तहत शनिवार को यमुना पर सात घाटों की सफाई के लिए अभियान चलाया गया. दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि कालिंदी कुंज, छठ घाट, निगमबोध घाट और सिग्नेचर ब्रिज समेत सात घाटों पर आयोजित अभियान में स्कूल-कॉलेजों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया.
सुबह सात बजे शुरू हुए सफाई अभियान में दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हुए. स्वच्छ यमुना अभियान गतिविधियां प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को आयोजित की जाएंगी.
स्वच्छता अभियान में शामिल एनजीओ में भारतीयम, रोटरी मंथन, लहर फाउंडेशन, ट्री क्रेज फाउंडेशन, अर्थ वॉरियर्स, एसवाईए, एफओवाई, एसडीएनएच, एचवाईएसएस, वाईपीएफ और छठ पूजा समिति शामिल हैं. स्वच्छता अभियान में आईएमएस नोएडा के छात्रों ने भी भाग लिया.
गंगा नदी की सहायक नदियों की सफाई, विशेष रूप से यमुना, नमामि गंगे कार्यक्रम के फोकस क्षेत्रों में से एक है. कोरोनेशन पिलर पर 318 एमएलडी एसटीपी हाल ही में चालू किया गया है. एनएमसीजी की ओर से वित्त पोषित यमुना पर 3 अन्य मुख्य एसटीपी को दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
इनमें रिठाला, कोंडली और ओखला शामिल हैं, जो एशिया के सबसे बड़े एसटीपी में से एक है. इससे नालों के सीवेज को यमुना में गिरने से रोकने में मदद मिलेगी. 1385 एमएलडी सीवेज को ठीक करने के लिए कुल 12 परियोजनाओं पर लगभग 2354 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यमुना नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत परियोजना पर ये रुपये खर्च किए जाएंगे.ये भी पढ़ें:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










