
Nitish Kumar ने मारी पलटी, 50 सीटों वाले बयान पर बोले- हमने संख्या की बात नहीं की
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बयान से पलट गए हैं. उन्होंने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि 2024 के चुनाव में BJP 50 सीटों पर सिमट जाएगी. इस बयान के एक दिन वाद रविवार को नीतीश ने कहा कि उन्होंने संख्या के बारे में कुछ कहा ही नहीं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने बयान को लेकर पलटी मारी है. रविवार को नीतीश ने कहा कि उन्होंने कभी किसी संख्या के बारे में बात ही नहीं की. उनका पूरा मकसद केवल विपक्षी एकजुटता बनाना है. इससे पहले शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने दावा किया था कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 50 सीटों पर सिमट जाएगी.
रविवार को जब जनता दल यूनाइटेड और भाजपा नेताओं के बीच नीतीश कुमार के इस दावे को लेकर सियासी जंग छिड़ी, तो नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अपने बयान से पलट गए.
जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार से उनके बयान को लेकर सवाल किया गया, इस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी किसी संख्या के बारे में बात ही नहीं की. उनका पूरा मकसद केवल विपक्ष को एकजुट करना है.
JDU ने जारी की थी प्रेस विज्ञप्ति
बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा, मेरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी विपक्षी दल एक साथ आएं, हमें सफलता मिलेगी. मैं किसी संख्या के बारे में बात नहीं करता.
दिलचस्प यह है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शनिवार को जनता दल यूनाइटेड कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें नीतीश कुमार ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एक साथ आते हैं, तो बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में 50 सीटों पर सिमट जाएगी और मैं इस अभियान में लगा हुआ हूं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










