
Nitish Kumar को क्यों 2025 तक मुख्यमंत्री बनाए रखना चाहती है BJP, ये है सबसे बड़ा कारण
AajTak
बिहार में राजनीतिक संकट के बीच पार्टियों में हलचल तेज है. बीजेपी और जेडीयू दोनों ने अलग-अलग अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि बिहार विधानसभा को भंग करवा कर लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव करवाने के विकल्प को बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व नकार चुका है. इसके कई कारण भी सामने आ रहे हैं.
Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी बदलाव को लेकर हलचल तेज है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज अपने नेताओं की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में विधायक दल की बैठक बुलाने पर फैसला लिया जा सकता है. BJP का केंद्रीय नेतृत्व नीतीश कुमार को 2025 तक सीएम बनाए रखना चाहता है जिसके कई कारण भी हैं.
बिहार बीजेपी ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर एक मीटिंग बुलाई है. बिहार बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक आज शाम चार बजे पटना ऑफिस में होगी. इसमें सभी सांसदों और विधायकों को भी बुलाया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे.
बीजेपी क्यों नीतीश को सीएम बनाए रखना चाहती है?
इस बैठक में बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा करेगी. बीजेपी ने राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने के विचार को खारिज कर दिया है जिसके पीछे कई वजहें हैं.
बीजेपी का मानना है कि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होने से लालू-तेजस्वी जैसे अन्य फैक्टर हावी हो जाएंगे जिसका पार्टी को नुकसान हो सकता है. विधानसभा चुनाव साथ में कराने पर नीतीश कुमार की एंटी इंकमबेंसी भी नुकसान कर सकती है.
वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा हैं कि नीतीश कुमार के साथ दोबारा हाथ मिलाने की संभावना पर कई बीजेपी कार्यकर्ता नाखुश हैं. वे लोकसभा चुनाव में मोदी को जिताने के लिए तो काम कर सकते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में नीतीश के लिए शायद ही काम करें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










