
NIA कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के 4 आतंकियों को दोषी ठहराया, 12 जुलाई को सजा का ऐलान
AajTak
अप्रैल में NIA की विशेष अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक यासीन भटकल और 10 कथित गुर्गों के खिलाफ आरोप तय करने और मुकदमा शुरू करने का भी निर्देश दिया था. NIA की विशेष अदालत अब बुधवार 12 जुलाई को चारों दोषी आतंकियों के खिलाफ सजा सुनाएगी.
दिल्ली की NIA अदालत ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की आपराधिक साजिश में शामिल होने और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का सदस्य होने से संबंधित मामले में इंडियन मुजाहिदीन (IM) के 4 आतंकियों को दोषी ठहराया. NIA ने दानिश अंसारी, ओबैद-उर-रहमान, इमरान खान और आफताब आलम को दोषी ठहराया.
अप्रैल में NIA की विशेष अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक यासीन भटकल और 10 कथित गुर्गों के खिलाफ आरोप तय करने और मुकदमा शुरू करने का भी निर्देश दिया था, जिन्होंने खुद को दोषी नहीं बताया और उसी मामले में मुकदमा चलाने का दावा किया. NIA की विशेष अदालत अब बुधवार 12 जुलाई को चारों दोषी आतंकियों के खिलाफ सजा सुनाएगी.
अप्रैल में सैयद सलाहुद्दीन और उसके बेटे की संपत्तियों को किया था कुर्क गौरतलब है कि अप्रैल महीने में पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन और उसके बेटे की संपत्तियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कुर्क कर लिया था. जम्मू कश्मीर के बडगाम में स्थित इन संपत्तियों की कुर्की को लेकर एनआईए ने वहां एक बोर्ड भी लगाया था. बता दें कि सैयद घोषित आतंकवादी है और उसके खिलाफ एनआईए ने यह कार्रवाई यूएपीए एक्ट के तहत की थी.
कौन है सलाहुद्दीन सैयद सलाहुद्दीन का असली नाम सैयद मोहम्मद युसूफ शाह. वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का मुखिया है जो कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देता है और सीमापार से आतंकी भेजता है.हिजबुल से पहले वह एंटी-इंडिया आतंकी समूह जिहाद काउंसिल का अध्यक्ष रह चुका है. 2017 में सलाहुद्दीन को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने विशेष नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








