
NIA की पूछताछ के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आई सिंगर अफसाना खान, कहा- 'मैंने एजेंसी को दिए हैं कुछ नाम'
AajTak
अफसाना ने कहा कि ''मुसेवाला के कत्ल की जांच सच्ची एजेंसी के पास पहुंच चुकी है, जिसकी मुझे खुशी है. NIA ने मुझसे 5-6 घंटे पूछताछ की है. मुझसे जो पूछा गया वो एनआईए को, मुझे या फिर मेरे रब को पता है. मेरे ऊपर कई तरह के इल्जाम लगाए गए. मगर, सिद्धू मूसेवाला मेरा भाई था और हमेशा रहेगा.''
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला केस (Sidhu Moose Wala Murder Case) में एनआईए ने उसकी मुंहबोली बहन मशहूर पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान से मंगलवार को पूछताछ की थी. इस दौरान अफसाना खान से पांच घंटे तक सवाल-जबाव किया गया था. इस पर बुधवार को प्लेबैक सिंगर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी बात कही है.
अफसाना ने कहा कि ''मुसेवाला के कत्ल की जांच सच्ची एजेंसी के पास पहुंच चुकी है, जिसकी मुझे खुशी है. NIA ने मुझसे 5-6 घंटे पूछताछ की है, अब मुझसे जो पूछा गया वो एनआईए, मुझे ही पता है या फिर मेरे रब को.''
देखें वीडियो...
सिंगर ने आगे कहा ''मैं एक गरीब परिवार से हूं और मैंने गायकी के दम पर अपना मुकाम बनाया है. मेरे ऊपर कई तरह के इल्जाम लगाए गए हैं. मगर, मुझे इस बात की खुशी है कि जो मामला है, एनआईए के पास पहुंच चुका है और सिद्धू मुसेवाला को इंसाफ जरुर मिलेगा. सिद्धू मूसेवाला मेरा भाई था और हमेशा रहेगा.''
NIA को दिए हैं कुछ नाम
अफसाना खान ने किसी भी गैंग/गैंगस्टर के साथ अपने संबंधों की मीडिया रिपोर्टों का खंडन भी किया. दावा किया कि एनआईए से पूछताछ नियमित थी. साथ ही सिंगर ने गैंगस्टर-आतंकी सांठ-गांठ मामले में जांच के लिए NIA की प्रशंसा की. गायिका ने एजेंसी के साथ उन लोगों के नाम साझा करने का भी दावा किया है, जिनका संबंध मूसेवाला की हत्या से हो सकता है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










