
Newswrap: पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आज से वैक्सीनेशन अभियान की गति को तेज किया जा रहा है. पहले ही दिन देश ने टीका लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है. वहीं, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आज से वैक्सीनेशन अभियान की गति को तेज किया जा रहा है. पहले ही दिन देश ने टीका लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में धर्मांतरण कराने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है. यूपी एटीएस ने इस केस में 2 मौलानाओं को गिरफ्तार कर लिया है. बीते 2 साल से चल रहे धर्मांतरण के इस रैकेट में मूक-बधिर बच्चों और महिलाओं का धर्म परिवर्तन करा दिया जाता था. पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें. 1. कोरोना से जंग के बीच योग दिवस पर बना टीकाकरण का रिकॉर्ड, एक दिन में लगीं 70 लाख वैक्सीन देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आज से वैक्सीनेशन अभियान की गति को तेज किया जा रहा है. पहले ही दिन देश ने टीका लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक आज कोरोना वैक्सीन की करीब 70 लाख से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं. केंद्र सरकार आज से देश के हर नागरिकों को फ्री में टीका उपलब्ध करवा रही है. कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बारे में घोषणा की थी. 2. Exclusive: कैसे खुला 1 हजार से ज्यादा लोगों के धर्म परिवर्तन का मामला? UP ATS को ऐसे मिली लीड उत्तर प्रदेश के नोएडा में धर्मांतरण कराने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है. यूपी एटीएस ने इस केस में 2 मौलानाओं को गिरफ्तार कर लिया है. बीते 2 साल से चल रहे धर्मांतरण के इस रैकेट में मूक-बधिर बच्चों और महिलाओं का धर्म परिवर्तन करा दिया जाता था. अब तक यह रैकेट 1000 लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी फंडिंग से चल रहे इस रैकेट में 100 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार खुद कह चुके हैं कि बीते एक साल के भीतर 350 लोगों का धर्मांतरण कराया जा चुका है. धर्मांतरण के लिए लोगों को धमकाया और डराया भी गया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










