
Newswrap: पढ़ें, सोमवार शाम की पांच बड़ी खबरें
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि तीसरी लहर को लेकर लोग आशंकाएं ना पालें. इस बाबत लगातार शोध और अनुसंधान किए जा रहे हैं. दुनिया के कई देशों के साथ और अनुभव साझा किए जा रहे हैं. लिहाजा सतर्क जरूर रहें, लेकिन चिंता ना पालें.
1- Toolkit केस में Twitter के दिल्ली और गुरुग्राम दफ्तर पहुंची स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम Twitter के लाडो सराय दफ्तर पहुंची है. स्पेशल सेल की टीम टूल किट मामले की जांच को लेकर Twitter के दफ्तर पहुंची है. इतना ही नहीं गुरग्राम के Twitter के दफ्तर पर भी स्पेशल टीम पहुंचने वाली है. यानी कि एक साथ Twitter के 2 दफ्तर पर स्पेशल सेल जांच के लिए पहुंची है. 2- कोरोना की तीसरी लहर का बच्चों पर ज्यादा असर होने की आशंका नहीं! सुरक्षित रहेंगे स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि तीसरी लहर को लेकर लोग आशंकाएं ना पालें. इस बाबत लगातार शोध और अनुसंधान किए जा रहे हैं. दुनिया के कई देशों के साथ और अनुभव साझा किए जा रहे हैं. लिहाजा सतर्क जरूर रहें, लेकिन चिंता ना पालें.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










