
NewsWrap: पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4.14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. यूपी में कोरोना के कारण बीजेपी के विधायक दल बहादुर कोरी का निधन हो गया है. मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहे विमान की ग्वालियर में क्रैश लैंडिंग हुई है. दोनों पायलट सुरक्षित हैं.
देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4.14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. यूपी में कोरोना के कारण बीजेपी के विधायक दल बहादुर कोरी का निधन हो गया है. मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहे विमान की ग्वालियर में क्रैश लैंडिंग हुई है. दोनों पायलट सुरक्षित हैं. मुंबई में भी एक एयर एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. 1- देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तीसरी बार नए मामले 4 लाख पार, कई राज्यों में बढ़ी सख्ती कोरोना वायरस देश में रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. गुरुवार को भारत में रिकॉर्ड नए मामले दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 4,14,433 नए मामले सामने आए, वहीं 3,920 मरीजों की मौत हो गई. यह पहली बार है जब एक दिन में कोरोना के नए आंकड़े 4.14 लाख पार पहुंचे हैं. यह तीसरी बार है जब देश में कोरोना के नए आंकड़े 4 लाख पार पहुंचे हैं. इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 412,618 नए मामले सामने आए थे. वहीं, 30 अप्रैल को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 4,02,351 था. महाराष्ट्र में कोरोना के 62,194 नए केस आए हैं. वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी चिंताजनक बनी हुई है.
इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










