
Newswrap: पढ़ें, रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
AajTak
असम में अब मुख्यमंत्री चेहरे से सस्पेंस ख़त्म हो चुका है. जिसमें हिमंत बिस्वा सरमा अब असम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. वहीं देश में कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में 10 राज्यों में सर्वाधिक मामले 71.75% दर्ज किए गए हैं.
असम विधानसभा नतीजों के बाद से यहां के मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हट चुका है. एक हफ्ते से जारी सस्पेंस के बाद अब हिमंत बिस्वा सरमा के नाम पर सहमति बन गयी है. जिसके बाद यह साफ हो गया है कि असम के अगले मुख्य्मंत्री हिमंत बिस्वा ही होंगे. वहीं दूसरी तरफ देश में कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 4,03,738 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 10 राज्यों में सर्वाधिक मामले 71.75% दर्ज किए गए हैं. पढ़िए रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें...1- हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला असम में एक हफ्ते से जारी सीएम के नाम पर सस्पेंस रविवार को खत्म हो गया. बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा के नाम पर सहमति बनी है. राज्य के अगले सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ही होंगे. सर्वानंद सोनोवाल इस रेस में पिछड़ गए हैं. विधायक दल की बैठक में सर्वानंद सोनोवाल ने ही उनका नाम आगे बढ़ाया था, जिस पर सभी ने सहमति जताई. बता दें कि जब बीजेपी ने सीएम के चेहरे की घोषणा नहीं की, तभी से हिमंत बिस्वा सरमा को इस रेस में आगे माना जाने लगा था. कांग्रेस से बीजेपी में आए हिमंत बिस्वा नॉर्थ ईस्ट पार्टी के बड़े चेहरे हैं. उन्हें नॉर्थ ईस्ट का चाणक्य भी कहा जाता है. 2- चार राज्यों में कोरोना से पिछले 24 घंटे में नहीं गई किसी की जान, राष्ट्रीय मृत्यु दर में भी गिरावट देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप चरम पर है. पिछले 24 घंटे में 4,03,738 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 10 राज्यों में सर्वाधिक मामले 71.75% दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र में सर्वाधिक 56,578 नए केस सामने आए हैं, तो वहीं कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41, 971 नए मामले सामने आए हैं. कुल 30.22 करोड़ सैंपल की जांच पूरे देश में की गई है, जबकि दैनिक कोविड-19 संक्रमण दर 21.64 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय मृत्युदर में भी कमी आई है.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







