
News Menu 4 जून: मोदी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आज, हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने मंत्रिपरिषद के साथ अहम बैठक करेंगे. यह चर्चा मोदी सरकार 3.0 की पहली वर्षगांठ (9 जून) से पहले सुरक्षा और विदेश नीति पर भविष्य की रूपरेखा तय करने को लेकर होगी. वहीं 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर 33 देशों में गए बहुदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल की वापसी हो रही है.
गुड मॉर्निंग, 4 जून 1989 को बीजिंग के तियानमेन चौक पर लोकतंत्र की मांग कर रहे छात्रों पर चीनी सरकार ने बर्बर कार्रवाई की थी. टैंकों और सैनिकों ने इस आंदोलन को कुचल दिया, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई. यह दमन दुनियाभर में स्तब्धता और निंदा का कारण बना और चीन की सत्तावादी छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर गया. आइए देखते हैं कि आजतक के न्यूज मैन्यू में आज क्या-क्या है?
चाय पर चर्चा: मोदी और मंत्रिमंडल की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने मंत्रिपरिषद के साथ अहम बैठक करेंगे. यह चर्चा मोदी सरकार 3.0 की पहली वर्षगांठ (9 जून) से पहले सुरक्षा और विदेश नीति पर भविष्य की रूपरेखा तय करने को लेकर होगी. वहीं 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर 33 देशों में गए बहुदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल की वापसी हो रही है.
कॉफी विद कांग्रेस: राहुल गांधी का पुनर्गठन मिशन
राहुल गांधी बुधवार को चंडीगढ़ में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत हरियाणा कांग्रेस के पुनर्गठन के लिए वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. मंगलवार को भोपाल में इसी अभियान के तहत उन्होंने कहा, 'लंगड़े घोड़े अब आराम करें, चारा-पानी लें और दौड़ते घोड़ों को परेशान न करें. अगर फिर भी रुकावट डाली, तो कार्रवाई तय है.'
राजनीतिक हलचल: बिहार में महागठबंधन का नाटक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










