
News Menu 12 जून: पटना में महागठबंधन की चौथी बैठक, राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस कस्टडी में आरोपियों से पूछताछ जारी
AajTak
पटना में आज महागठबंधन की चौथी बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता RJD नेता तेजस्वी यादव करेंगे. बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी. इस बैठक का उद्देश्य चुनावों की रणनीति तय करना है. महेशतला में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद पश्चिम बंगाल में आक्रोश फैल गया है. बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर 'मुस्लिम तुष्टिकरण' का आरोप लगाया है.
गुड मॉर्निंग, 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1971 के चुनावों में चुनावी धांधली का दोषी ठहराया था. यह ऐतिहासिक फैसला आपातकाल (Emergency) का आधार बना और भारत के लोकतंत्र के स्वरूप को गहराई से प्रभावित किया. आज, 12 जून 2025 को देश और दुनिया में एक बार फिर न्याय, विरोध और राजनीतिक उथल-पुथल के घटनाक्रमों से गूंज रही है, मानो इतिहास खुद को नए रूप में दोहरा रहा हो. आइए देखते हैं आज तक के न्यूज़ मैन्यू में क्या-क्या है.
क्राइम करी: राजा रघुवंशी हत्याकांड जांच
मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) गुरुवार को सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों- राज सिंह कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी से पूछताछ कर रही है. सभी आरोपी आठ दिन की पुलिस हिरासत में हैं.
जांच के प्रमुख सवाल
पुलिस की पूछताछ में यह साफ हुआ है कि सोनम ने खुद राजा की हत्या को पास से देखा था. यह हत्या वेसावडोंग झरने के पास की गई थी, जहां विशाल ने सबसे पहले हमला किया था.
सामाजिक प्रतिक्रिया

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







