
बीएमसी हो या कोई और चुनाव, मुंबई की ये 5 सनातन समस्याएं जस की तस रहेंगी
AajTak
देश में लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव समय समय पर होते रहते हैं. सरकारें आती है और जाती हैं. पर देश के करीब हर शहर में कुछ ऐसी समस्याएं हैं जो शाश्वत हैं. जो कोई भी सरकार आए या जाए यथावत बनी रहती हैं. क्या इस बार बीएमसी से ये उम्मीद की जानी चाहिए कि मुंबई की इन समस्याओं से आम लोगों को निजात मिलेगी?
मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी और दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला शहर होने के साथ सबसे अमीर शहर भी है. देश की आर्थिक राजधानी बोली जानी वाली यह सिटी देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों का निवास स्थान भी है. बॉलिवुड इस शहर को ग्लैमरस बनाता है. आर्थिक गतिविधियों के अधिकता के चलते ही यहां का नगर निगम जिसे बीएमसी के नाम से जाना जाता है देश के सबसे अमीर निकाय है. करीब 75000 करोड़ के बजट वाले इस शहर के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, पर सिविक समस्याओं की भी यहां कोई कमी नहीं है. किसी भी दूसरे शहर के मुकाबले यहां रोजमर्रा की जरूरत वाली सुविधाओं की कमी आम मुंबईकरों को खलती हैं.
आम मुंबईकरों के साथ मुश्किल यह है कि हर चुनाव में राजनीतिक पार्टियां मराठी अस्मिता, मुफ्त सुविधाओं की बात तो करती हैं पर मूलभूत सुविधाओं में सुधार का वादा कोई नहीं कर रहा है. इस बार भी चुनाव में मुख्य मुद्दे गायब हैं. मतलब कि चाहे बीएमसी का चुनाव कोई भी जीते मुंबई की सनातन समस्याएं जस की तस बनी रहेंगी.
बाढ़/वॉटरलॉगिंग, ट्रैफिक जाम और सड़कों पर गढ्डे, कचरा प्रबंधन और सफाई, पानी की कमी, और हवा प्रदूषण. ये समस्याएं मुंबई ही नहीं पूरे देश के शहरों के लिए सनातन हैं. पर बीएमसी के पास चूंकि फंड की कमी नहीं है इसलिए शोचनीय हो जाता है. 2005 की महाबाढ़ के बाद मुंबई में करोड़ों खर्च होने के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी. आइए 5 ऐसी समस्याओं का विस्तार से विश्लेषण करें जो कि किसी भी पार्टी या गठबंधन के जीतने के बाद भी हल नहीं वाली है, पर उम्मीद है कि इस बार जो भी बीएमसी का चुनाव जीतेगा वह
1. बाढ़ आपदा: हर मॉनसून का आतंक
मुंबई की सबसे पुरानी और जानलेवा समस्या वॉटरलॉगिंग है. 2025 में BMC ने 386 फ्लडिंग स्पॉट्स पहचाने, और हर साल औसतन 65 नए स्पॉट्स जुड़ रहे हैं. हिंदमाता, किंग्स सर्कल, अंधेरी सबवे, मालाड सबवे, और साउथ मुंबई के कई इलाके हर बार डूब जाते हैं. 2025 के मॉनसून में हिंदमाता पर करोड़ों की अंडरग्राउंड टैंक (2021 में 140 करोड़ खर्च) के बावजूद पानी जमा रहा.
पुरानी कोलोनियल-एरा ड्रेनेज सिस्टम जिसके बने हुए करीब 100 साल हो चुके हैं. आज तक नया नहीं बन सका. मिठी नदी में अनट्रीटेड सीवेज (309 MLD रोजाना) डालने से पूरी नदी जहरीला नाला बन गई है. इसके साथ ही नदी एरिया मैनग्रोव्स के विनाश, अतिक्रमण, और अवैध निर्माण से भी त्रस्त है. हर साल बारिश बढ़ती ही जा रही है. सी लेवल भी लगातार राइज हो रहा है. आशंका है कि 2050 तक साउथ मुंबई के 70-80% हिस्से के डूबने का खतरा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










