
डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर 2024 और 2025 में सबसे ज्यादा हमले, दिल्ली विधानसभा में सामने आए आंकड़े
AajTak
दिल्ली में 2021 से 2025 के बीच डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हिंसा के 149 मामले दर्ज हुए हैं. साल 2024 और 2025 में सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आईं. सरकार ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाने की बात कही है, लेकिन विशेष सेल बनाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल नहीं है.
दिल्ली में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ हिंसा और हमलों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी सामने आई है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 से 2025 के बीच राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 149 घटनाएं दर्ज की गईं. यह जानकारी दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में दिल्ली सरकार ने साझा की.
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमलों के सबसे ज्यादा 49 मामले दर्ज किए गए. इसके बाद 2025 में 48 घटनाएं सामने आईं. वर्ष 2023 में ऐसे 24 मामले दर्ज हुए थे. वहीं 2021 और 2022 में सबसे कम 14-14 घटनाएं रिपोर्ट की गई थीं. बीते पांच वर्षों के आंकड़े यह दिखाते हैं कि अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है.
डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमले
दिल्ली सरकार ने बताया कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय की तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर 33 मामलों में अस्पताल प्रशासन ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इन शिकायतों के आधार पर संस्थागत एफआईआर दर्ज की गईं.
सरकार ने यह भी कहा कि डॉक्टरों और मेडिकल संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. अस्पतालों में सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. आपातकालीन विभागों में दिल्ली पुलिस के जवानों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है.
अस्पतालों में सुरक्षा समितियों का गठन किया गया

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










