
टैरिफ पर आज फैसले की रात, जानिए ट्रंप प्रशासन के खिलाफ आदेश आने पर क्या-क्या होगा?
AajTak
ट्रंप प्रशासन ने जिस तरह भारत समेत कई देशों पर टैरिफ थोपा है, इस फैसले को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. अगर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसला आता है तो फिर मार्च से अब जितने भी टैरिफ वसूले गए हैं, उसे वापस करना होगा.
भारत समेत अमेरिका के लिए आज खास दिन है, क्योंकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप टैरिफ पर बड़ा फैसला आ सकता है. दुनिया भर के शेयर बाजार की भी नजर इसी फैसले पर अटकी है. अगर ट्रंप के हक में यह फैसला आता है तो शेयर बाजार में और दबाव दिख सकता है, लेकिन अगर ट्रंप के हक में फैसला नहीं आता है तो शेयर बाजारों में शानदार उछाल देखी जा सकती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि अगर ये फैसला उनके खिलाफ आता है तो अमेरिका बर्बाद हो जाएगा. वहीं एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर ट्रंप के पक्ष में फैसला आता है तो पूरी दुनिया में हलचल मच सकती है. खासकर शेयर बाजार में इसका बड़ा इम्पैक्ट पड़ सकता है.
आज ट्रंप टैरिफ पर क्या होने वाला है? दरअसल, ट्रंप टैरिफ पर अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला सुनाने जा रही है. सुप्रीम कोर्ट बुधवार को ये फैसला लेगी क्या अमेरिकी राष्ट्रपति के पास ये अधिकार हैं कि वो किसी भी देश पर मनमाने तरीके से टैरिफ लगा सकते हैं, जैसे कि ट्रंप ने लगाए हैं. ट्रंप ने IEEPA (International Emergency Economic Powers Act) नाम के कानून के तहत भारत समेत कई देशों पर हैवी टैरिफ लगाया है.
लेकिन कई राज्य और आयतक कंपनियों ने ये दावा किया है कि राष्ट्रपति के पास ऐसे टैरिफ लागू करने का अधिकार संविधान या कानून में स्पष्ट रूप से नहीं है. इन्हीं सभी शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला सुनाने जा रहा है और भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 8 बजे के बाद टैरिफ पर फैसला आ सकता है.
ट्रंप के खिलाफ आया फैसला तो क्या होगा? अगर सुप्रीम कोर्ट इन टैरिफ को अवैध ठहराता है तो अमेरिका को अरबों डॉलर का टैक्स कंपनियों को वापस करना पड़ सकता है. साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप से टैरिफ लगाने का अधिकार भी कम हो सकता है. फैसला ट्रंप के पक्ष में नहीं आने से दूसरे देशों से वसूले गए 250 अरब डॉलर अमेरिका वापस करेगा. साथ ही 500% नया टैरिफ बिल भी रद्द हो सकता है.
इस फैसले से भारत और चीन के शेयर बाजार में शानदार तेजी भी दिखाई देगी. साथ ही अमेरिका में भारत और चीन से एक्सपोर्ट की संख्या भी बढ़ेंगी. भारत का एक्सपोर्ट कारोबार में अच्छी उछाल की उम्मीद है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







