
New Year पर WhatsApp ने भारत का गलत नक्शा किया शेयर, मंत्री ने लगाई क्लास तो किया डिलीट
AajTak
New Year से पहले WhatsApp की एक गलती पर केंद्रीय मंत्री ने उसकी क्लास लगा दी. आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने वॉट्सऐप की इस गलती को देखा और उन्होंने WhatsApp को तुरंत इसे ठीक करने के लिए कहा. इसके बाद वॉट्सऐप ने माफी मांगते हुए अपना ट्वीट डिलीट किया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
नए साल से पहले WhatsApp द्वारा शेयर वर्ल्ड मैप विवादों में आ गया. वॉट्सऐप की गलती इस पर आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने WhatsApp को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ शब्दों मे कहा कि भारत में काम करना है तो देश का सही नक्शा फॉलो करना होगा. दरअसल, नए साल से पहले WhatsApp ने एक वर्ल्ड मैप शेयर किया था.
इस मैप के साथ वॉट्सऐप ने ट्वीट किया कि आपको New Year की बधाई देने के लिए आधी रात तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. आप न्यू ईयर ईव पर हमारा लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं और तय कर सकते हैं आपको कब New Year Wish के वॉट्सऐप मैसेज भेजने हैं.
यूनियन आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने वॉट्सऐप को इस पर चेतावनी दी. दरअसल, वॉट्सऐप ने इस लाइव स्ट्रीम के ट्वीट में भारत का गलत नक्शा दिखाया था. वॉट्सऐप ने जिस ग्राफिक्स मैप को शेयर किया था, उसमें POK और चीन के दावे वाले कुछ हिस्सों को भारत से अलग दिखाया गया था.
वॉट्सऐप को टैग करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, 'सभी प्लेटफॉर्म्स जो भारत में काम करते हैं या करना चाहते हैं, उन्हें भारत का सही मैप यूज करना होगा.'
उन्हें वॉट्सऐप का अधिकार रखने वाली Meta और Facebook व इंस्टाग्राम को भी टैग किया. राजीव चंद्रशेखर ने लगभग 4 बजे वॉट्सऐप के इस ट्वीट को देखा और उन्हें चेतावनी दी.
हालांकि, खबर लिखते वक्त वॉट्सऐप ने अपने ट्वीट को हटा लिया है. बता दें कि भारत के गलत नक्शे का इस्तेमाल करना कंपनी पर भारी पड़ सकता है. इस मामले पर कंपनी पर पुलिस केस भी हो सकता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











