
New Tata Nexon: स्टाइलिश लुक... स्मार्ट फीचर्स! नए अवतार में लॉन्च हुई 'NEXON', कीमत है बस इतनी
AajTak
Tata Nexon अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है. अब कंपनी ने इसके नए अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया है. 2025 Nexon में कंपनी ने जहां एडवांस फीचर्स को शामिल किया है वहीं कुछ वेरिएंट्स को डिस्कंटीन्यू भी किया है.
New Tata Nexon Price & Features: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी व्हीकल लाइन-अप को नए फीचर्स और वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया है. कंपनी ने टिएगो और टिगोर के बाद अपनी मशहूर एसयूवी Tata Nexon के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस नए नेक्सन के इंजन मैकेनिज़्म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स और वेरिएंट को जोड़ा गया है. नई टाटा नेक्सन की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
2025 टाटा नेक्सन क्या हुआ है बदलाव:
बाहरी बदलावों की बात करें तो 2025 टाटा नेक्सन अब नए कार्बन ब्लैक, क्रिएटिव ब्लू, रॉयल ब्लू और ग्रासलैंड बेज पेंट स्कीम के साथ आती है. ये डेटोना ग्रे, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट जैसे अन्य विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी. इस बीच, कंपनी ने कलर ऑप्शन लिस्ट से फ्लेम रेड और फियरलेस पर्पल रंगों को हटा दिया है. इसके अलावा, 2025 टाटा नेक्सन अब नए वेरिएंट में आती है.
खास तौर पर, टाटा मोटर्स ने नई Nexon के कुछ वेरिएंट्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. जिसमें प्योर, प्योर एस, क्रिएटिव प्लस और फियरलेस ट्रिम शामिल हैं. इसके अलावा दो नए वेरिएंट्स (प्योर प्लस और प्योर प्लस एस) को जोड़ा गया है.
नए वेरिएंट्स में मिलते हैं ये फीचर्स:
इन नए वेरिएंट्स में कुछ नए फीचर्स शामिल किए हैं, जैसे फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर-व्यू कैमरा, ऑटो फोल्डिंग आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVM's), हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा प्योर प्लस एस वेरिएंट में रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमेटिक हेडलैंप और सनरूफ की भी सुविधा मिलती है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











