
Nepal Plane Crash: नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, अब तक 13 यात्रियों के शव निकाले गए
AajTak
नेपाल के काठमांडू में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में 13 यात्रियों की मौत हो गई है. यह प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था. बताया जा रहा है कि जैसे ही प्लेन ने टेक ऑफ किया, वह रनवे पर ही फिलस गया. हादसे में एक पायलट सुरक्षित बच गया है.
नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. इस प्लेन में 19 यात्री सवार थे. नेपाली मीडिया के मुताबिक हादसे के बाद इनमें से 13 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इस हादसे में एक पायलट की जान बच गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्लेन नेपाल के काठमांडू से पोखरा जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक प्लेन सौर्य एयरलाइंस का विमान का नंबर 9N - AME (CRJ 200) था. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ. हादसे के बाद प्लेन से आग के गोले निकलते भी देखे गए हैं.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. रेस्क्यू टीम ने प्लेन की आग बुझा दी है. 13 शव बरामद करने के बाद अब बाकी के यात्रियों की तलाश की जा रही है. प्लेन का जो पायलट सुरक्षित बचा है, उसकी हालत में सुधार होने पर उससे हादसे के बारे में पूछताछ की जा सकती है.
सामने आईं हादसे की तस्वीरे
इस प्लेन हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि विमान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं. हादसे की वजह से त्रिभुवन एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










