NEP 2020: नई शिक्षा नीति से कितनी बदली 'शिक्षा'? अब इस पर होगी बात, PM मोदी भी होंगे शामिल
AajTak
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए अब तीन साल होने जा रहे हैं. इन तीन सालों का आकलन करने के लिए प्रमुख हितधारक 29-30 जुलाई को दिल्ली में इकट्ठा होने वाले हैं. जानिए- तीन साल में नई शिक्षा नीति ने शिक्षा के क्षेत्र में क्या क्या बदलाव किए हैं.
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) की अब तक की प्रगति और उसके सफल कार्यान्वयन को आंकने के लिए 29-30 जुलाई को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में स्कूलों से लेकर टॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट्स तक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों की भागीदारी देखी जाएगी.
इस बैठक का उद्देश्य भारत में एक परिवर्तनकारी और मजबूत शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए नवीन दृष्टिकोणों को प्रदर्शित करना और उन्हें उद्योग से कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका प्रदर्शन करना है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने पीटीआई से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति इंडस्ट्री को अनुसंधान और इनोवेशन से जोड़ने पर जोर देती है.
इसका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में सुधार करना और आवश्यक कौशल विकसित करना है जो दुनिया की बदलती मांगों के अनुरूप हो. बैठक में दर्शाया जाएगा कि विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए हरित हाइड्रोजन के उपयोग और बिना ड्राइवर के कार जैसे इनोवेशन को इंडस्ट्री से कैसे जोड़ा जा सकता है.
इंडियन एजुकेशन का अंतर्राष्ट्रीयकरण
एनईपी के प्रमुख उद्देश्यों में से एक भारत की शिक्षा प्रणाली का इंटरनेशनलाइजेशन करना है. इसका लक्ष्य प्रत्येक छात्र की क्रिएटिव कैपेसिटी को निखारना और एक समावेशी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देना है.
केंद्रीय दिशानिर्देश, राज्य कार्यान्वयन

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











