
Nelson Number In Cricket: टीम इंडिया ने नेल्सन नंबर 111 पर गंवाया 1 विकेट, जानिए क्या है इस अंक की कहानी
AajTak
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी20 की सीरीज के पहले मैच में नेल्सन नंबर का अजब संयोग देखने को मिला. क्रिकेट जगत में 111 के आंकड़े को नेल्सन नंबर कहा जाता है...
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी20 की सीरीज के पहले मैच में नेल्सन नंबर का अजब संयोग देखने को मिला. मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. उसने 111 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. यहां कप्तान रोहित शर्मा 44 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए. तब स्कोर 111/1 हो गया था. यह नेल्सन नंबर पर विकेट गंवाना हुआ.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












