
NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें एप्लीकेशन फीस से लेकर हर डिटेल
AajTak
NEET UG 2025 Registration 2025: नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक एनटीए वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
NEET UG 2025 Registration 2025: अगर आप मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG-2025 की रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है. जो भी छात्र नीट परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल दर्ज करना होगा. उसके बाद फॉर्म भरने कि लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट और स्कैन की गई डॉक्यूमेंट अपलोड करनी होगी.
यहां जानें परीक्षा पैटर्न इस बार परीक्षा COVID-19 से पहले वाले पैटर्न पर होगी. यानी इस बार परीक्षा में सेक्शन-B नहीं होगा. पेपर में कुल 180 सवाल होंगे. जिसमें फिजिक्स से 45 सवाल, केमिस्ट्री से 45 सवाल, बायोलॉजी से 90 सवाल. इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को 180 मिनट (3 घंटे) का समय मिलेगा. इस बार स्टूडेंट्स को सभी सेक्शन के सवाल हल करने होंगे. हर सवाल के सही जवाब के लिए 4 नंबर मिलेंगे.
इस वेबसाइट से ले सकते हैं मदद अगर आपको रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं. इसके अलावा आप 011-40759000 पर कॉल कर या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल भेज कर समस्या का समाधान ले सकते हैं.
कितना लगेगा एप्लीकेशन फीस जनरल कैटेगरी: 1700 रुपये ईडब्ल्यूएस और ओबीसी: 1600 रुपये एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर: 1000 रुपये विदेशी सेंटर के लिए: 9500 रुपये

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










