
NEET UG 2024 Results Declared: SC के आदेश के बाद NTA ने जारी किया नीट यूजी का सेंटर-सिटी वाइज रिजल्ट
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NTA ने NEET UG 2024 मेडिकल छात्रों का सेंटर और सिटी वाइज रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड कर दिया है. रिजल्ट अपलोड करने के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे तक की डेडलाइन मिली थी.
NEET UG 2024 Results Declared: नीट यूजी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट छात्रों का सेंटर और सिटी वाइज रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड कर दिया है. 5 मई को आयोजित हुई नीट यूजी एग्जाम का सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट एनटीए नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर अपलोड किया गया है. इसे चेक करने के लिए वेबसाइट के होमपेज पर 'NEET (UG) RESULT 2024 CITY/CENTRE WISE' पर क्लिक करना होगा. रिजल्ट अपलोड करने के लिए SC ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक की डेडलाइन दी थी.
सेंटर-सिटी वाइज जारी नीट रिजल्ट में छात्रों की गोपनीयता का ख्याल रखा गया है. एनटीए ने छात्रों के नाम, माता-पिता का नाम, पता आदि पर्सनल जानकारी शेयर नहीं की है. केवल छात्रों के पेपर का सीरियल नंबर और मार्क्स ही जारी किए हैं.
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने साफ किया था कि इस रिजल्ट में छात्रों की गोपनीयता का ख्याल रखा जाना चाहिए. किसी भी छात्र की पहचान उजागर किए बिना सिटी-सेंटर वाइज परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया गया था. नीट विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होनी है.
कैसे चेक करें नीट यूजी मार्क्स स्टेप 1: सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर 'NEET (UG) Result 2024 City/Centre Wise' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: यहां अपना वह शहर और सिटी दर्ज करें, जहां आपने नीट यूजी 2024 की परीक्षा दी थी. स्टेप 4: स्क्रीन पर एक पीजीएफ खुल जाएगी, इसमें सेंटर कोड-नाम, छात्रों का सीरियल नंबर और मार्क्स चेक करें. स्टेप 5: आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
सेंटर-सिटी वाइज नीट रिजल्ट क्यों जरूरी माना जा रहा है?
NEET पर कोर्ट की पहली छन्नी है ये पता करना है कि पेपर लीक कहां तक हुआ? इसीलिए अब सुप्रीम कोर्ट ने NTA से कहा है कि शनिवार तक पूरा रिजल्ट शहरवार और सेंटरवाइज अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें. जिस पर NTA की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पहले विरोध किया तो CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि हजारीबाग और पटना में पेपर लीक होना तथ्य है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










